सलमान ने बढ़ा दी चेन्नई-मुंबई के मैच की रौनक

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैन्स के दिलों को खुशी से भर दिया जब अचानक ही वो दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चर रहे सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के आखिरी पलों में वहां पहुंच गये। सुबह से ही सलमान खान के फैन्स उनका इंतजार कर रहे थे लेकिन बताया गया कि सलमान खान बहुत व्यस्त हैं और शायद वो स्टेडियम ना आ पाएं। सलमान के फैन्स जो कि उनकी एक झलक को बेताब थे काफी निराश हो गये। लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीद थी कि सलमान स्टेडियम जरुर आएंगे। अचानक ही मैच के आखिरी पलों के दौरान सलमान खान स्टेडियम में नज़र आए और उनके फैन्स उन्हें देखकर पागल हो उठे।

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि सलमान खान सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के बाकी के मैचों के दौरान नज़र नहीं आएंगे क्योंकि वो उनके द्वारा किये ये सुरक्षा प्रबंध से बेहद नाराज थे। हाल ही में जब हैदराबाद में तेलुगू वॉरियर्स और मुंबई हीरोस के बीच मैच हुआ था तब सलमान खान की कार को कुछ बाइकर्स ने रास्ते में घेर लिया था और उनकी कार को टक्कर भी मारी थी। वो सलमान के फैन्स थे और इस बात पर सलमान को गु्स्सा नहीं आया लेकिन सलमान को इस बात पर नाराजगी थी कि अगर उस वक्त कुछ बड़ी दुर्घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता। सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के प्रबंधको को उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध करना चाहिए था।

सूत्रों के द्वारा खबर आई कि उस वाक्ये के बाद सलमान खान ने ये सोच लिया कि वो बाकी के सभी मैचों के दौरान नहीं जाएंगे। जिसकी वजह से सलमान के फैन्स को इस बात का यकीन नहीं था कि सलमान खान उन्हें दोबारा सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दौरान नज़र आएंगे या नहीं। लेकिन सलमान खान ने आखिरी कुछ पलों के दौरान क्रिकेट के स्टेडियम में अपनी एंट्री करके अपने फऐन्स को काफी खुश कर दिया।

मैच रिपोर्ट

मुंबई हीरोस ने टॉस जीतकर चेन्नई राइनोस के खिलाफ खेलना शुरु किया। मुंबई हीरोस ने तीन विकेट गंवाकल कुल 171 रन बनाए आर भेलवानी और एस आहलूवालिया ने50-70 रन बनाएष तमिल एक्टर जीवा ने पांच ओवरो में 38 रन देकर दो विकेट लिये।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X