..................... Salman Khan asks Kareena Kapoor why she left Shuddhi - Hindi Filmibeat

सलमान को निकाल दिया गया शुद्धि से..करीना खुद निकल गयीं!

करन जौहर की फिल्म शुद्धि काफी चर्चा में थी। खबरों के मुताबिक पहले सलमान खान शुद्धि करने वाले थे। यहां तक कि फिल्म किक के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने खुद कहा कि वो शुद्धि कर रहे हैं। लेकिन जब वक्त आया तो करन जौहर ने शुद्धि की स्टारकास्ट में से सलमान खान का नाम गायब कर दिया।

करीना कपूर खान भी शुद्धि का हिस्सा थीं और उनके साथ रितिक रौशन शुद्धि के मुख्य हीरो थे। लेकिन रितिक के छोड़ने के बाद करीना भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गयीं। हाल ही में बजरंगी भाईजान के प्रेस कॉंफ्रैंस के दौरान सलमान खान से जब पूछा गया कि उन्होंने शुद्धि क्यों छोड़ी तो सलमान ने कहा मैंने शुद्धि छोड़ी नहीं मुझे निकाल दिया गया।

इसके बाद करीना कपूर खान से भी जब पूछा गया कि उन्होंने शुद्धि क्यों छोड़ी तो करीना कपूर से सलमान भी पूछने लगे.. मुझे तो शुद्धि से निकाल दिया गया लेकिन तुमने शुद्धि क्यों छोड़ी। इसपर करीना ने कहा मैंने इसलिए साइन की थी क्योंकि उसमें रितिक थे। रितिक ने छोडी तो मैंने भी छोड़ दी।

वैसे जब सलमान खान ने शुद्धि के लिए हां की थी तो उस वक्त तक करीना फिल्म से बाहर हो चुकी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X