"अब मैं टाइगर या ऋतिक तो नहीं बन सकता...उम्मीद भी मत करना" - सलमान
सलमान खान हाल ही में आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने और सबने इस साल उनका आईफा में स्वागत किया। सलमान खान ने मज़ाक करते हुए कहा कि आईफा का मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे बुलाया। दरअसल, इस बार सलमान खान आईफा में परफॉर्म करने वाले हैं।
इस बारे में सलमान ने कहा, "ये उम्मीद मत करना कि मैं टाइगर श्रॉफ या ऋतिक रोशन जैसा डांस करने लगूंगा। हालांकि अभी मैंने सोचा नहीं है कि क्या परफॉर्म करूंगा लेकिन कुछ भी करूंगा तो भी टाइगर और ऋतिक तो नहीं बन पाउंगा!"
[वरूण मेरी सल्तनत का वारिस है - सलमान]
आईफा के लिए इस बार सितारे मैड्रिड जाएंगे और ये फिल्म अवार्ड्स हर बार की तरह धमाकेदार होने वाला है। सलमान ने कहा कि वो बैक 2 बैक फिल्में कर रहे थे इसलिए नहीं आ पा रहे थे लेकिन िस बार काफी मस्ती करेंगे।
हाल ही में नए सितारों के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि आजकल के नए एक्टर्स भी पुराने किसी ना किसी एक्टर से इंस्पायर हो जाते हैं। और ये लाज़िमी है क्योंकि जैसा सलमान ने कहा, वो यही देखकर बड़े हुए हैं। जानिए आज के नए एक्टर्स किस पुराने एक्टर की हैं कार्बन कॉपी -


Click it and Unblock the Notifications