सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3'- भारी भरकम बजट पर तैयार होगी फिल्म!

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से अटकी पड़ी है। फिल्म के निर्देशक भी फाइनल हैं, लेकिन फिल्म अब तक फ्लोर पर नहीं आ पाई है। ताजा अफवाहों की मानें तो सलमान खान ने फिल्म के प्रोड्यूसर और अपने भाई अरबाज़ खान को सलाह दी है कि फिल्म का बजट 40 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए। अरबाज ने इसके लिए हामी भर दी है।

एक जाने माने वेबसाइट के रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान चाहते हैं कि 'दबंग 3' काफी बड़े स्तर पर तैयार हो और दर्शकों को एक अलग ही एक्सपीरियंस मिले। इसके लिए वो हॉलीवुड स्तर का एक्शन फिल्म में चाहते हैं। यही वजह है कि अरबाज खान ने 'दबंग 3' का बजट 40 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला कर लिया है। दोनों भाइयों को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों के उम्मीद पर खरी उतरेगी।

Dabangg 3

फिलहाल दबंग 3 के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। यह फिल्म अप्रैल 2019 तक फ्लोर पर आ सकती है। हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि सलमान फिलहाल अली अब्बास जफर की भारत की शूटिंग कर रहे हैं.. जो कि जनवरी में खत्म हो जाएगी। फिर सलमान फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में भी बैठेंगे.. और साथ ही दबंग 3 की प्रोडक्शन शेड्यूल भी फाइनल करेंगे।

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म दबंग 3 फुल मसाला इंटरटेनर होने वाली है। पहली दो फिल्मों से अलग दबंग 3 की कहानी रियल लाइफ पुलिस ऑफिसर पर आधारित होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट इस तरह तैयार की गयी है कि पूरा फोकस चुलबुल पांडे की किरदार पर ही है।

दबंग 3 में एक असली पुलिस वाले की कहानी दिखाई जाएगी। ये पुलिस ऑफिसर नोएडा के हैं और कुछ समय पहले इनका एक बाहुबली पॉलीटिशन के साथ जबरदस्त भिडंत का किस्सा वायरल हुआ था।

प्रभुदेवा ने कहा कि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम लगभग पूरा हो चुका है। दबंग 3 में कॉमेडी, इमोशन, एक्शन.. सभी कुछ है। यह फिल्म पूरी तरह से सलमान खान फैंस के लिए है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X