दबंग और भ्रष्ट हुए सलमान
अभिनेता सलमान खान ने अभी तक सच्चे और ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका ही पर्दे पर निभाई है जो अपनी वर्दी की इज्जत के लिए जान भी देने को तैयार रहता है। लेकिन अब पहली बार सलमान एक भ्रष्ट और निडर पुलिस की भूमिका करने जा रहे है।
फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप करेगे। सलमान के भाई फिल्म के निर्माण के साथ अभिनय भी करेंगे। वही फिल्म में अभिनेत्री के रोल के लिए शत्रुघ्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिंहा को लिया गया है।
फिल्म में सलमान उत्तर प्रदेश के पुलिस बनेगे जिसकी भाषा अवधि मिश्रित हिंदी होगी। अरबाज ने सलमान को एकदम नए रोल में उतारने के बारे में कहा, '' सलमान को अब लोगों ने जिस रूप में देखा है उसे पसंद किया है। सलमान को एक नए रूप में पेश करना चाहता था। जैसे ही अभिनव ने मुझे फिल्म में काम करने के लिए कहा, मैं फिल्म में पैसा भी लगाने के लिए तैयार हो गया।''


Click it and Unblock the Notifications











