सलमान खान ने अपने नन्हे फैंस को दिया रॉबिनहुड पांडे बनने का "चीट कोड"

फ़िल्म "दबंग 3" अब अपनी रिलीज की तरफ़ कदम बढ़ा रही है और ऐसे में चुलबुल पांडे अपने प्रशंसकों का रुझान बनाये रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। अपने फैंस को एक बार फिर यागदार तोहफ़ा देने के लिए, सलमान खान लौट आये है। चुलबुल पांडे इस बार अपने नन्हे फैंस के लिए कुछ ख़ास ले कर आये है जिसके तहत अभिनेता ने बच्चों को 'रॉबिनहुड पांडे' बनने का एक "चीट कॉड" दिया है।

इस के लिए बच्चों को बस अपने माता-पिता से उन गरीब बच्चों के लिए पैसे दान करवाने है जो अक्सर अपनी कठिन परिस्थितियों के कारण सिनेमाघरों में फ़िल्म का आनंद लेने से वंचित रह जाते है और ऐसा करने वाले 1000 सौभाग्यशाली विजेताओं को स्वयं 'चुलबुल पांडे' दबंग 3 दिखाएंगे!

dabangg 3, salman khan, दबंग 3, सलमान खान

इसी के साथ सलमान ने "मिल बांटकर" रहने का भी संदेश दिया है क्योंकि ऐसा करने वाला ही असली 'दबंग' कहलाता है। सलमान खान फ़िल्म्स ने चुलबुल पांडे के एक वीडियो के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस नेक काम की घोषणा की है और लिखते है,"Donate Now for a special screening of Dabangg3 for the Underprivileged Children. 1000 lucky donors will get movie vouchers brought.

हाल ही में, चुलबुल ने प्रशंसकों के लिए "हुड हुड" गाने से नया हुक स्टेप पहचानने की एक नई प्रतियोगिता भी शुरू की थी जिसमें विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से चुलबुल पांडे से मिलने का मौका मिलेगा।

कुल मिलाकर, फ़िल्म से जुड़ी हर हलचल ने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति अधिक प्रत्याशित कर दिया है। साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X