Salman Khan: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे सलमान खान, जानिए क्या है इस मुलाकात की वजह

Salman Khan,

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को कोलकत्ता पहुंचकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममला बनर्जी से खास मुलाकात की है। इस मुलाकात की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गए हैं जिनमें देखा जा सकता है कि दोनों ने एक दूसरे का बहुत ही सम्मान से स्वागत किया और मीडिया के सामने पोज दिए।

इस मुलाकात को लेकर खुद ममता बनर्जी ने सलमान खान के साथ फोटोज़ पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया कि उनके बीच क्या बाते हुईं। उन्होंने लिखा, ''आज मेरे निवास पर फेमस एक्टर सलमान खान जी से मिलकर और उनके साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमारी सिनेमा की दुनिया से लेकर कला, सोसाइटी और लोगों के विकास जैसे बिषयों पर बातें हुईं। अपने बिजी शेड्यूल के बीच इस मुलाकात के लिए समय निकालने पर उनके प्रति विनम्र आभार प्रकट करती हूं। कामना करती हूं कि वह अच्छे स्वास्थ्य के साथ सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रहे, मैं उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।''

वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर अपनी कार से उतरते हैं, इसके बाद सीएम ममता बनर्जी शॉल पहनाकर एक्टर की गर्मजोशी के साथ स्वागत करती हैं। सलमान और सीएम ममता बनर्जी साथ में पैपराजी के सामने फोटोज़ क्लिक करवाते हैं।

इस मुलाकात की बैसे तो सही वजह सामने नहीं आई है परंतु रिपोर्ट की मानें तो, सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा 13 मई की शाम को कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब में परफॉर्म करेंगे। सलमान खान इस साल के जनवरी महीने में कोलकाता जाने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

इसके बाद उनका शेड्यूल अप्रैल के लिए तय किया गया, लेकिन बताया जाता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद उन्हें कोलकाता जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। तो यह मुलाकात इसीलिए रखी गई थी कि सलमान इस मामले पर बात कर सके। आगे देखते हैं कि सलमान खान इसको लेकर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan mamta banerjee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X