Filmfare Awards 2023: लगातार धमकियां मिलने के बाद भी फिल्मफेयर होस्ट करने पहुंचे सलमान खान, शुरु हुआ हंगामा

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023: आज की रात हर किसी सिने प्रेमी के लिए काफी शानदार होने वाली है क्योंकि आज फिल्मफेयर अवॉर्ड का प्रोग्राम होने वाला है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि इस अवॉर्ड शो को बॉलीवुड के दंबग खान मतलब सलमान खान होस्ट करने जा रहे हैं, जिनके लिए खास सिक्योरिटी का ध्यान रखा गया है क्योंकि कई दिनों से एक्टर को जान से मारने की धमकी मिल रही थी।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान देश के सबसे चर्चित और चहेते कलाकार हैं और दर्शकों को हमेशा ही उनके प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय वह अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

अब सलमान के फैंस के लिए फिर से अच्छी खबर है क्योंकि अब लंबे समय के बाद सुपरस्टार को फिल्म फेयर अवार्ड होस्ट करते हुए देखा जाने वाला है, यह सिने प्रेमीयों के लिए काफी खास बात है। वहीं हम आपको यह भी बता दे कि सलमान खान को बीते कुछ दिनों से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के चलते उनकी सुरक्षा की बेहतरीन व्यवस्था की जा रही है।

अवॉर्ड शो के वेन्यू पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। आपको बता दे, मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आज ही यह प्रोग्राम होने वाला है। ये फिल्मफेयर का 68 वां संस्करण है और इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।

गौरतलब है कि, रिलायंस जियो वर्ल्ड सेंटर एक बड़ा मॉल है और यहां पर कई सारे रेस्टोरेंट और हाई शॉप्स मौजूद है और एक तरह से यह पब्लिक प्लेस है। आमतौर पर अवॉर्ड फंक्शन देश के बाहर या फिर किसी स्टूडियो में आयोजित होते हैं लेकिन फिल्म फेयर का पिछले 2 सालों से यहीं पर आयोजन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, पिछले 2 सालों से जियो वर्ल्ड सेंटर में अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया जा रहा है। पहले मुंबई की फिल्म सिटी में यह फंक्शन रखा गया था और साल 2020 में यह अवार्ड शो असम के गुवाहाटी में आयोजित हुआ था। खैर अब फैंस को सितारों से सजी शाम में विनर देखने का बेसब्री से इंतजार है।

More from Filmibeat

Read more about: filmfare awards 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X