पूजा हेगड़े के भाई की शादी में इस लुक में पहुंच गए सलमान खान, धड़ल्ले से वायरल हो रही है तस्वीर!

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी फंक्शन में जाते हैं तो उनको ड्रेसिंग को लेकर किसी तरह की टेंशन नहीं होती है। जी हां, वो अक्सर अपने लुक में रहते हैं और उनको लोग काफी पसंद करते हैं। आपने देखा होगा कि उनकी ब्लैक शर्ट आपको हर इवेंट में मिल जाएगी। यही कुछ बातें हैं जो कि सलमान खान को सबसे अलग बनाती है। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सीधे पूजा हेगड़े के भाई के रिसेप्शन से वायरल हो रही है।
जी हां, हाल ही में किसी का भाई किसी की जान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के भाई की शादी थी और इसके रिसेप्शन पर सलमान खान पहुंचे थे। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायर हो रही है।
इस दौरान सलमान खान उसी ब्लैक शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं और जोड़े के साथ पोज दे रहे हैँ। इस तस्वीर को किसी फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
एक फैन ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है, ''भाईजान का लेटेस्ट लुक, पूजा हेगड़े के भाई की शादी में पहुंचे थे सुपरस्टार।'' हालांकि सलमान खान का इस पोस्ट पर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
जुड़ रहा था दोनों का नाम
कुछ समय पहले खबरें आईं थीं कि सलमान खान और पूजा हेगड़े में नजदीकियां बढ़ रहीं हैं और फिल्म के सेट पर वो एक दूसरे के काफी करीब आ गए हैँ। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
वर्कफ्रंट
सलमान खान और पूजा हेगड़े दोनो की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं और ये फिल्म इस ईद पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। सलमान खान और पूजा को साथ देखना शानदार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications