Happy Valentines Day- बॉलीवुड को भी चढ़ा प्यार का बुखार
हमारे हिंदी सिनेमा की एक सबसे बड़ी पहचान है फिल्मों में दिल को छू लेने वाला रोमांस। और जब रोमांस की बात आती है तो भला वैलेंटाइन डे को कैसे भूल सकते हैं। वैलेंटाइन डे, प्यार करने वालों का दिन। इस दिन को हमारे बॉलीवुड के सितारों ने अपनी अपनी फिल्मों में इस दिन को भी काफी खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।

इन सितारों ने इस प्यार दिवस पर अपने फैंस को शुभकामनाएं भी दी हैं और कहा है कि वो दिल खोलकर प्यार करें इस देश को प्यार की जरुरत है। तो आइये जानते हैं वैलेंटाइन डे पर क्या कहा आपके पसंदीदा सितारे ने।
सलमान खान ने लिखा आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। प्यार बांटते रहिये।
करन जौहर ने लिखा प्यार करिये और बड़ा दिल रखिये।
अर्जुन रामपाल की फिल्म रॉय हाल ही में रिलीज हुई है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। ढेर सारा प्यार और धन्यवाद रॉय को सबसे बड़ी ओपनर बनाने के लिए।
राजकुमार राव ने लिखा प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। प्यार बांटते रहिये।
"LOVE" the most beautiful thing in the world. Happy Valentine's day everyone. Spread love Spread Peace Spread Happiness.
पुलकित सम्राट ने लिखा वैलेंटाइन डे आपको चीजें करने को प्रेरित करता है। मैंने अपने प्यार के लिए ये कार्ड बनाया है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।


Click it and Unblock the Notifications