Salman Khan Eid Celebration: पूरे परिवार के साथ सलमान खान ने मनाई ईद, मां-बहन पर भाईजान ने लुटाया खूब प्यार

Salman Khan Eid Post: आज पूरे देश में धूमधाम से बकरी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान भी अपने फैंस को ईद की मुबारबाद दी है। ईद के मौके पर सलमान खान ने फैंस के साथ अपनी एक बेहद प्यारी फैमिली फोटो शेयर की है। जिसपर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
सलमान खान ने ये फैमिली पिक्चर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी दोनों बहनें, भाई, मां और पिता सलीम खान के साथ कैमरे लिए पोज दे रहे हैं। तस्वीर में सलमान के मां-पापा, सोहेल और बहन सोफे पर बैठे हुए हैं। वहीं सलमान, अरबाज और अर्पिता सोफे के पीछे खड़े हुए हैं। फोटो में सलमान अपनी मां के गले लगाते हुए कैजुअल लुक में काफी स्मार्ट लग रहे हैं।
फैमिली की इस बेहतरीन फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा - "Eid-Ul-Adha मुबारक"। सलमान की इस पोस्ट पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी उन्हें कमेंट के जरिए ईद की बधाई दे रहे हैं। फोटो पर कमेंट करते हुए गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा - 'ईद मुबारक सर..' इसके अलावा बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले अब्दु रोजिक ने भी एक्टर की पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा - 'ईद मुबारक भाईजान..'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। जिसमें शहनाज गिल ने भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब बहुत जल्द एक्टर कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक्टर के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications