इंशाअल्लाह के सेट पर भिड़ने के बाद सलमान खान ने संजय लीला भंसाली से किया संपर्क? अब होगा बड़ा धमाका!

इंशाअल्लाह का प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार था और शूटिंग शुरु होने वाली थी, पता नहीं क्या हुआ कि संजय लीला भंसाली की फिल्म सलमान खान ने छोड़ दी और ये प्रोजेक्ट डिब्बाबंद हो गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
सलमान खान को लेकर अब खबर आ रही है कि किसी का भाई किसी की जान के फ्लॉप होने के बाद उन्होने फिर से संजय लीला भंसाली से हाथ मिलाया है? जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो, 'इंशाअल्लाह' के सेट पर टकराव के बाद सलमान ने खुद संजय लीला भंसाली से भी संपर्क किया है।
जैसे ही ये खबर सामने आई लोग कई तरह की बातें इसको लेकर कर रहे हैं और सलमान खान से किसी फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं। कोईमोई की मानें तो सलमान खान ने संपर्क करते हुए कहा कि, 'इंशाअल्लाह' एक शानदार प्रेम कहानी थी, बहुत ही अलग और करेज वाली थी।
यह कुछ ऐसी है जिसे वह अपने करियर के इस पड़ाव पर आज़माना चाहेंगे। अब फिर से चर्चा हो रही है कि क्या सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ फिर से नजर आएंगे। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
आलिया भट्ट को लेकर भी लोग कमेंट्स कर रहे हैं और उनका कहना है कि सलमान खान के साथ वो कमाल की लगेंगी। इंशाअल्लाह के डिब्बाबंद होने के बाद संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया था और वो काफी पसंद की गईं थीं। एक एक्ट्रेस के तौर पर इतना चैलेंजिंग रोल करके आलिया भट्ट काफी खुश हुईं थीं और उनकी अभी भी तारीफ होती है।


Click it and Unblock the Notifications











