सलमान खान करेंगे सबसे बड़ा धमाका, साउथ की सुपरहिट फिल्म 'मास्टर' के रीमेक में होगी भाई की एंट्री!
सलमान खान हाल ही में 13 मई को रिलीज फिल्म राधे में नजर आए थे और ईद के मौके पर काफी बड़ा धमाका किया था। सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 पर काम शुरू कर दिया है। इसमें एक बार फिर उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। टाइगर 3 के बाद सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग में लगेंगे। इस फिल्म में पहली बार वह पूजा हेगड़े संग रोमांस करने वाले हैं।
लेकिन अब जो खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं वो निश्चित ही सलमान खान के फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान खान को साउथ की सुपरहिट फिल्म मास्टर की रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है।

इस खबर को लेकर पिंकविला ने दावा किया था। इसके बाद से लगातार सलमान खान के फैंस अगली खबर का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फिल्मफेयर ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है।

ट्वीट करते हुए लिखा है
फिल्मफेयर ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि सलमान खान को विजय थालापैथी की फिल्म मास्टर के लिए अप्रोच किया गया है।

एक्शन आ सकता है
इससे इतना तो तय है कि सलमान खान की तरफ से काफी जल्दी रिएक्शन आ सकता है और फैंस इंतजार भी कर रहे हैं।

कहानी दमदार है
सलमान खान अगर इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं तो निश्चित ही काफी बड़ी धमाका होने की उम्मीद है और फिल्म की कहानी दमदार है।

रवि तेजा की फिल्म
इसके अलावा खबर आई थी कि सलमान खान एक और फिल्म के रीमेक में नजर आ सकते हैं जो कि रवि तेजा की फिल्म खिलाड़ी है।

अफवाह बता रहे हैं
हालांकि लोग इस खबर को पूरी तरह से अफवाह बता रहे हैं और मास्टर को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी इसकी घोषणा होगी।

वांटेड और तेरे नाम
सलमान खान ने इसके पहले वांटेड और तेरे नाम जैसी फिल्में की थीं जो कि साउथ की ही रीमेक फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications