इस एक्ट्रेस पर मेहरबान सलमान खान.. दिलाया बॉडीगार्ड!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान पूरी इंडस्ट्री में अपनी दरियादिली के लिए काफी लोकप्रिय हैं। वे कभी किसी की मदद करने से नहीं चूकते। लिहाजा, जब बात उनकी दोस्तों की हो तो फिर सलमान बिना सोचे समझे अपने कदम बढ़ा लेते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सलमान की दोस्त एली अवराम की।
जी हां, बिग बॉस 7 के दौरान सलमान खान और एली अवराम के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। सलमान एली को काफी सपोर्ट भी करते थे। बहरहाल, एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, ताजा खबर है कि सलमान ने एली के लिए बॉडीगार्ड्स की व्यवस्था कर दी है।
OMg! सलमान की 'शुद्धि' और सनी लियोन की 'एक पहेली लीला' है SAME
सलमान खान जिससे प्यार करते हैं, उनकी मदद करने से कभी नहीं चूकते। और यह सल्लू मियां ने एक बार फिर से जता दिया है। वहीं, यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने एली के लिए कुछ किया हो। बल्कि इससे पहले भी सलमान खान ने एली को अपने पनवेल फार्महाउस में 5 महीनों तक के लिए जगह दी थी।
जानिए देर रात क्या बनाकर खाते हैं सलमान खान!
लेकिन अब एली के रहने की व्यवस्था बांद्रा में हो गई है, ताकि फिल्ममेकर्स उनसे आसानी से मिल सकें। वहीं, सलमान ने उनके लिए बॉडीगॉर्ड्स की एरेंडमेंट करा दी है।
आपको बता दें, एली अवराम स्वीडिश-ग्रीक एक्ट्रेस हैं, जो मनीष पॉल के साथ बॉलीवुड फिल्म 'मिकी वायरस' में दिख चुकीं हैं।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



