विराट कोहली के गेम पर ये क्या बोल गए सलमान खान- वो जिस तरह से खेल रहा है...

Salman khan

Salman Khan On Virat Kohli: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में हारने की शायद ही कोई संभावना है।

विराट कोहली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा, "विराट कोहली का डेडीकेशन और पैशन है। डेडीकेशन और कड़ी मेहनत के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है, खासकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, जिसे असंभव माना जाता है।"

सलमान ने आगे कहा, ''उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत सारे सैक्रिफाइस किए होंगे। यह वास्तव में सराहनीय है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय टीम जीत की हकदार है, अभिनेता ने कहा, "वे इसके हकदार हैं। वे इसके 100 प्रतिशत हकदार हैं। मुझे लगता है कि यह ट्रॉफी भारत में ही रहेगी, यह मेरी राय है। मुझे लगता है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, मुझे उम्मीद है कि उनके इस मैच में हारने की संभावना नहीं के बराबर है। मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

Read more about: salman khan virat kohli bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X