कोर्ट में आये सलमान खान, दर्ज हुआ बयान

सलमान अपने चार्टर्ड प्लेन से जोधपुर कोर्ट पहुंचे, उन्हें कोर्ट में देखने के लिए वकीलों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। सलमान गैर लाइसेंसी हथियार रखने के आरोप में भी बयान दर्ज करवाएंगे। सलमान खान के वकील हस्तिमल सारस्वत हैं। गौर हो कि राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने धारा 148 के आर्म्स एक्ट के तहत पिछले वर्ष मार्च में आरोप तय किये थे।
काले हिरण शिकार मामले में अभिनेत्री तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी आरोपी थी। इन दो अभिनेत्रियों के अलावा सैफ अली खान और नीलम भी मामले के आरोपी हैं। इसी मामले को लेकर सलमान दो बार जेल भी जा चुके हैं, पहली बार 1998 में और दूसरी बार 2007 में।


Click it and Unblock the Notifications











