मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है - सलमान खान
सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट के सामने पेश हुए और उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। जानिए पूरा मामला।
काफी लंबे समय से चल रहे काला हिरण शिकार मामले में आखिरी केस में आज सलमान खान जोधपुर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने हर सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने अपनी गवाही में खुद को बेकसूर बताया और कहा कि मुझे बेवजह फंसाया गया है।
सलमान ने कहा कि झूठे गवाह वन विभाग ने तैयार करवाए। वन विभाग ने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया है। सुरक्षा कारणों की वजह से उस रात वह होटल से बाहर ही नहीं निकले थे । सलमान खान ने कोर्ट में 65 सवालों के जवाब दिए।कोर्ट ने सलमान से ये भी सवाल किया कि शिकार वाली रात जीप कौन चला रहा था।
["सलमान ने मुझ पर पैसे लगाए हैं...उनको Salute है" : अक्षय कुमार]
सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे भी जोधपुर कोर्ट में पेश हुए। इन सभी पर 1998 में काले हिरण के शिकार का आरोप है। जोधपुर में ये स्टार्स 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे तभी की ये घटना है
18 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान को आर्म्स ऐक्ट केस में बरी कर दिया था जहां सलमान पर अवैध रूप से हथियार रखने और उससे शिकार करने का आरोप लगा था। आपको बता दें कि सलमान को इस केस में संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने बरी किया था।



Click it and Unblock the Notifications