..................... Salman Khan to appear before Jodhpur court on Jan 29 - Hindi Filmibeat

29 जनवरी से पहले जोधपुर कोर्ट में सलमान खान हाजिर हों

इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जय हो' के प्रदर्शन में व्यस्त सलमान खान के लिए एक गंभीर खबर है। सलमान खान को 29 जनवरी से पूर्व व्यक्तिगत रूप से शस्त्र अधिनियम के उल्लंघल मामले में जोधपुर की एक अदालत में पेश होना होगा। जिसे सुनकर सलमान के चाहने वाले थोड़े से चिंतित हो गये हैं।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र कला जैन की अदालत ने बुधवार को अभियोजन पक्ष के गवाहों की सुनवाई और पड़ताल के बाद अभिनेता को अदालत के समक्ष पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने को कहा।

गौरतलब है कि यह मामला 1998 का है, 1998 की आधी रात में हिंदी फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर के करीब कनकणी गांव के बाहरी इलाके में कथित रूप से दो काले हिरणों का शिकार किया गया था।

काला हिरण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्राणी है। इस अभिनेता पर उसी दौरान अवैध हथियार रखने का भी आरोप लगा था। उन पर लाइसेंस की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद हथियार रखने का आरोप है।

मालूम हो कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'जय हो' एक सोशल मुद्दे पर आधारित है जिसमें फिल्म का हीरो जय यानी सलमान खान अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है और कोई गलत काम नहीं करता है। सलमान खान के साथ फिल्म में तब्बू और डेजी शाह हैं। यहां आपको बता दें कि काले हिरण के शिकार के मामले में तब्बू पर भी केस चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X