..................... सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his fans to stand with Sushant Singh Rajput's fans and not to curse - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत केस- ट्रोल होने पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की खास अपील

सुशांत सिंह राजपूत केस में सिर्फ करण जौहर ही नहीं, बल्कि सलमान खान को भी काफी ट्रोल किया जा रहा है। अफवाहों में है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत को बैन रखा था। जिसे लेकर सलमान को लगातार ट्रोल किया जा रहा था। यहां तक कि बिहार में उनपर दो कोर्ट केस भी किये जा चुके हैं और बीइंग ह्यूमन स्टोर में तोड़फोड़ किया गया।

पिछले दिनों सलमान के फैंस भी उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उतर आए थे। जिसमें कुछ बॉलीवुड सितारे भी शामिल थे। खैर, अब सलमान खान ने खुद ही मामले पर प्रतिक्रिया दी है और अपने फैंस से अपील की है कि सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें।

Salman Khan

सलमान खान ने ट्विट किया और लिखा- "मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वे सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहें और गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बनें क्योंकि किसी अपने के चले जाने का दर्द बहुत ज्यादा होता है।"

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X