सुशांत सिंह राजपूत के सपोर्ट में आए सलमान खान, स्टार का भड़का गुस्सा- पोस्टर बॅाय का पीआर स्टंट
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान जमकर ट्रोल हो रहे हैं। उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। लेकिन इस पूरे मामले में जब सलमान खान ने खुद सामने से आकर सुशांत का सपोर्ट किया तो इसकी भी जमकर आलोचना हुई। सलमान ने अपने फैंस से अपील की थी कि सुशांत के फैंस का सम्मान करें। उनका साथ दें।
ये समय उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल भरा है। इस पर सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान को घसीट लिया है। उनके खिलाफ ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि पोस्टर बॅाय की तरफ से एक बड़े दिल वाला पीआर मूव। बेशक उन्हें ऐसे किसी ट्वीट को करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई होगी या उन धमकियों के लिए माफी मांगने का एहसास भी उन्हें नहीं हुआ होगा।

जिन्हें उनकी डिजिटल टीम ने इससे पहले दूसरों को डराने या धमकाने के लिए भेजा था। हर बार जब भी वह बुरा फंसते हैं अपने पिता को आगे कर देते हैं। आपको बता दें कि सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि मैं अपने फैंस को कहता हूं कि सुशांत के फैंस की भाषा वह कोसने पर न जाएं। क्योंकि किसी अपने को खोने का दर्द बहुत दर्दनाक होता है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











