DHAMAKA: सुलतान सलमान और बेगम अनुष्का का आइटम डांस!
[बॉलीवुड समाचार] हाल ही में खबरें थीं कि सलमान खान की सुलतान में हनी सिंह एक गाना गाने वाले हैं फिर इन्हें नकार दिया गया। लेकिन ये गाना अब गा रहे हैं रैपर बादशाह। और गाने के बोल हैं - बेबी को बास पसंद है।
ये होगा एकदम धमाकेदार आईटम डांस जिसे सलमान खान और अनुष्का शर्मा के साथ शूट किया जाना है। इस गाने के लिए 100 डांसर को फराह खान रिहर्सल पर भी लगा चुकी है।
[शिवाय हो या रईस, सुलतान या सरबजीत...सब बजरंगी से BETTER - सलमान]
गाने की शूटिंग मुंबई में ही होगी 5 से 10 मार्च तक। फिल्म सिटी के सुनील मैदान में एक बहुत बड़ा सेट लगाया गया है जहां, पंजाब का फील देने के लिए हवेलियां भी खड़ी कर दी गई हैं। ये गाना रोमांटिक ना होकर बिल्कुल धूमधड़ाके वाला आईटम नंबर होगा।
[सुलतान से पीछा छुड़ाने के लिए आमिर का दंगल प्लान!]
गाने को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं और देखते हैं कि इस बार सलमान खान का कौन सा सिग्नेचर स्टेप पॉपुलर होता है। जानिए सुलतान के बारे में और डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications


