#ZordaarPics: सुलतान सलमान - आर्फा अनुष्का का गन्ने के खेत वाला रोमांस!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की सुलतान आखिरी शेड्यल पूरा करने में जुट गई है और इसलिए सुलतान और उनकी आर्फा यानि कि अनुष्का पहुंच गए खेतों में रोमांस करने।
अब रोमांस के नाम पर ही सलमान खान टमाटर जैसे लाल हो जाते हैं तो बस फिर क्या आर्फा के साथ टमाटर और गन्ने के खेतों में ही मंडली जम गई।
सलमान खान और अनुष्का शर्मा टमाटर के खेतों में टमाटर और गन्ने खा रहे थे। अब रोमांस हुआ या नहीं, ये तो हमें नहीं पता लेकिन दोनों की तस्वीरें हैं बड़ी प्यारी। सलमान खान ने कारण भी दे ही दिए हैं ---[MUST READ इसलिए सुलतान होगी ब्लॉकबस्टर] सुलतान की शूटिंग देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

और अब इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि वाकई, सलमान और अनुष्का की जोड़ी सुलतान के लिए तो सुपरहिट है। हालांकि कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग यूपी में भी हुई और उस हिसाब से सुलतान की ये कहानी लीक हुई...जो कि काफी बोरिंग है।
पर इन तस्वीरों में सलमान और अनुष्का जितने मज़े कर रहे हैं उससे ये तो तय है कि सुलतान में इंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ है। वहीं सुलतान के अलावा सलमान खान कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट में फंस चुके हैं तो अनुष्का अपने होम प्रोडक्शन फिल्लौरी को पूरा करने में जुट गई हैं।
सुलतान ईद पर रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान ने सलमान को ईद वीकेंड तोहफे में दे दिया है। लेकिन सलमान के ऊपर फिर भी ईद का ग्रहण लग चुका है क्योंकि एक और मेगास्टार उनसे मुकाबला करने आ रहा है। अब देखना है कि इस महाक्लैश के बाद सुलतान बजरंगी भाईजान की तरह ईद अपने नाम कर पाती है कि नहीं।
देखें वीडियो :


Click it and Unblock the Notifications