अंतिम VS सत्यमेव जयते 2: जॉन अब्राहम की फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे सलमान खान- आयुष शर्मा?
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' बनकर तैयार है, लेकिन रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के निर्माता- निर्देशक नवंबर की ही डेट तलाश रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि फिल्म दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से क्लैश करेगी, वहीं अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो सकती है।
मिड डे के एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 की इंटरनेशनल शूटिंग से वापस आए सलमान खान ने अंतिम की कुछ एक्सट्रा सीन्स पर काम किया है। 4 से 6 अक्टूबर के बीच सलमान खान ने कुछ सोलो डायलॉग्स रिकॉर्ड किये हैं। फिल्म को देखने के बाद महेश मांजरेकर और सलमान दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि फिल्म में सलमान की कुछ और सीक्वेंस जोड़े जाएंगे।

लिहाजा, फिल्म की एडिटिंग में थोड़ा अधिक समय लगने की उम्मीद है और यही कारण है कि फिल्म दिवाली पर रिलीज नहीं होगी। और अब इसे 26 नवंबर को लाने की प्लानिंग की जा रही है। बता दें, इसी दिन जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











