सलमान खान ने अनाउंस की राधे की एडवांस बुकिंग OPEN: हाउसफुल होने से थियेटर में मिलने का वादा
सलमान खान की राधे 13 मई यानि ईद पर रिलीज़ होने जा रही है। यानि कि वर्ल्डवाइड ईद पर फैन्स को फिल्म का तोहफा मिलना तय है चाहे जिस भी प्लेटफॉर्म पर। अब चूंकि, UAE में थियेटर खुल चुके हैं इसलिए फिल्म की एडवांस बुकिंग वहां शुरू हो चुकी है और सलमान खान ने अपने UAE फैन्स से थियेटर में मिलने का वादा भी कर दिया है।
गौरतलब है कि UAE, क़तर, सऊदी अरब, बहरीन और ओमान में सलमान खान की फिल्म थियेटर में रिलीज़ हो रही है और इसलिए फैन्स फटाफट हाउसफुल होने से पहले अपनी टिकट कटवाना शुरू कर चुके हैं।

हालांकि, 13 मई से सलमान खान का कोई भी फैन, उनके दर्शन को नहीं तरसेगा क्योंकि राधे सभी के लिए 13 मई को ही रिलीज़ हो रही है, फिर वो चाहे जिस भी Format में हो।
इसलिए 13 मई को सलमान खान दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुडा, ज़रीना वहाब और अर्जुन कानूनगो के साथ सभी की ईद मुबारक करने आ रहे हैं।

ईद पर धुंआधार कमाई
गौरतलब है कि काफी समय बाद सलमान खान ने अपनी एक और मसाला फिल्म के साथ ईद पर धुंआधार कमाई का प्लान बना लिया है। और सलमान खान के फैन्स उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

भारत में भी कमाई
भारत में भले ही सिनेमाघरों के बंद होने से अब भारत में थियेटर में ना रिलीज़ हो पा रही हो। लेकिन ईद पर फिल्म ज़ी मल्टीप्लेक्स पर Pay Per View Format पर रिलीज़ हो रही है और बाकी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ हो रही है।

ड्रग कार्टेल की कहानी
फिल्म में जहां सलमान खान एक अंडरकवर कॉप बने हैं जो मुंबई के सारे ड्रग कार्टेल का सफाया करने की कोशिश करेंगे वहीं उनसे भिड़ते नज़र आएंगे रणदीप हुडा। और फैन्स इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब है।

दिशा पाटनी के साथ केमिस्ट्री
वहीं दूसरी जोड़ी जिसे देखने के लिए फैन्स बेताब हैं वो है सलमान खान और दिशा पाटनी की जोड़ी। दोनों की जोड़ी ने कुछ देर के लिए ही सही लेकिन भारत में कमाल किया है और अब इस फिल्म में सीटी मार गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने के बाद फैन्स इन्हें साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

अल्लू अर्जुन से तुलना
सीटी मार गाने के लिए सलमान खान की साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से तुलना की जा चुकी है क्योंकि गाना उन्हीं के गाने का रीमेक है। लेकिन इसी कारण से फिल्म को पहले ही काफी पब्लिसिटी मिल चुकी है और गाने को यूट्यूब पर व्यूज़ भी।

जैकलीन का तड़का
वहीं फिल्म का दूसरा गाना दिल दे दिया, जैकलीन फर्नांडीज़ के तड़के के साथ रिलीज़ किया जा चुका है। जैकलीन का कैमियो और सलमान खान के साथ उनका डांस, दोनों ही फिल्म की यूएसपी बढ़ा चुका है।

कोरियन फिल्म का रीमेक?
माना जा रहा है कि भारत के बाद, सलमान खान फिर से एक कोरियन फिल्म का रीमेक लेकर आ रहे हैं। इस बार सलमान खान ने साउथ कोरियन फिल्म Outlaws से इंस्पायर होकर ही राधे की कहानी चुनी है। लेकिन इसे पूरी तरह देसी अंदाज़ में ढाल दिया गया है।

एक्शन और धमाल
फिल्म में सलमान खान के फैन्स को दो चीज़ें बराबर मिलने वाली हैं - ढेर सारा एक्शन और ढेर सारा मसाला। अब ईद हो तो सलमान खान के फैन्स को इससे ज़्यादा और क्या चाहिए!

वांटेड सीक्वल की झलक
एक तरह से देखा जाए तो आधिकारिक तौर पर ना सही लेकिन अनाधिकारिक तौर पर संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह छोड़ने के बाद अब सलमान खान वांटेड सीक्वल ही दर्शकों को परोसने वाले हैं।

राधे भईया का इंतज़ार
कहानी चाहे जो भी हो लेकिन सलमान खान फैन्स को अब राधे भईया का इंतज़ार है। भले ही बड़े परदे पर ना सही छोटे परदे पर सही। और जिन्हें, 13 मई से सलमान खान बड़े परदे पर दिखेंगे उनके लिए तो बस ये फिल्म सोने पर सुहागा हो चुकी है। तो बस 13 मई तक का इंतज़ार, फिर तो सलमान खान ही करेंगे ईद मुबारक।


Click it and Unblock the Notifications











