सलमान खान की ईद 2020 BOOK - किक 2 के नाम, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम से महाक्लैश
सलमान खान ने किक 2 के साथ अपनी ईद 2020 की बुकिंग कर ली है। लेकिन कुछ ही घंटे पहले, अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम की रिलीज़ डेट भी बदल कर ईद 2020 कर दी गई है। यानि कि एक बार फिर से अक्षय कुमार और सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ईद 2020 पर भिड़ने जा रहे हैं।
बॉलीवुड के लिए आज का दिन काफी कन्फ्यूजन भरा रहा है इसलिए हम आपको शुरू से बताते हैं। सबसे पहले सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के साथ अपनी फिल्म इंशाल्लाह के पोस्टपोन होने की खबर बताते हुए लिखा कि ईद 2020 की फिल्म इंशाल्लाह पोस्टपोन हो रही है लेकिन मैं ईद पर आपसे मिलूंगा।

अब सलमान ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी फिर तो वो अपने आप की भी नहीं सुनते हैं। तो शाम होते होते सलमान खान ने एक ट्वीट के साथ फैन्स को खुश कर दिया। ये ट्वीट था - इतना मत सोचना मेरे बारे में दिल में आता हूं और ईद पर भी। ये डायलॉग है किक का जिससे साफ था कि सलमान खान ईद 2020 पर किक 2 के साथ दस्तक देंगे।
लेकिन सलमान खान के एलान का इंतज़ार किए बिना शाम में ही अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम का एलान भी ईद 2020 के लिए कर दिया गया। यानि कि एक बार फिर से ईद पर महाक्लैश होने जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले, रोहित शेट्टी - अक्षय कुमार ने ईद 2020 सूर्यवंशी के लिए बुक की थी।
लेकिन सलमान खान की इंशाल्लाह का एलान ईद 2020 के लिए हुआ और रोहित शेट्टी ने ये तारीख सलमान के लिए छोड़ दी और अपनी फिल्म आगे बढ़ा दी। लेकिन लगता है सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों की किस्मत में क्लैश लिखा ही है।


Click it and Unblock the Notifications












