खत्म हुई सलमान खान- अरिजीत सिंह की 9 साल पुरानी दुश्मनी- टाइगर 3 के पहले गाने से फर्स्ट लुक वायरल

Tiger 3 song: टाइगर 3 से फैंस को बैक टू बैक सरप्राइज दिया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद, कुछ नए पोस्टर्स सामने आए, वहीं अब मेकर्स फिल्म से पहला गाना सामने लाने वाले हैं, जिसका टाइटल है- 'लेके प्रभु का नाम'। इस गाने को 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के इस पहले गाने से सलमान खान और कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें, इस पार्टी नंबर को आवाज दी है अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने। जबकि म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, बोल है अमिताभ भट्टाचार्य के.. और कोरियोग्राफ किया है वैभवी मर्चेंट ने। इस गाने की शूटिंग कप्पाडोसिया, तुर्की में हुई है।
9 सालों के बाद साथ आए सलमान- अरिजीत-
खास बात है कि टाइगर 3 में अरिजीत सिंह ने तीन गानों में आवाज दी है। जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। दरअसल, लगभग 9 सालों के बाद सिंगर ने सलमान खान के साथ किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। पिछले दिनों अरिजीत को सलमान खान के घर से निकलते भी स्पॉट किया गया था।
क्या था पूरा मामला-
बता दें, सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच रिश्ते में तब खटास आ गई.. जब 2014 में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबानी सलमान ने की थी। इस घटना के बाद, सलमान खान ने अरिजीत को अपनी फिल्मों से बैन कर दिया था।
इस फंक्शन में अरिजीत को अपने एक गाने के लिए अवार्ड मिला था। सिंगर कैजुअल पोशाक और फ्लिप-फ्लॉप पहने अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर आए, जब सलमान ने मजाक में पूछा, "सो रहे थे क्या?" इस पर सिंगर ने जवाब दिया, "आप लोगों ने मुझे सुला दिया था।" इस पर सलमान खान जवाब दिया कि अगर 'तुम ही हो' जैसे गाने बजते रहेंगे तो यह उनकी गलती नहीं है। इसके बाद सलमान की कई फिल्मों से अरिजीत सिंह को निकाल दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications











