..................... सलमान खान ने ईद 2020 फिल्म राधे की अनाउंस, पोस्टर हुआ रिलीज़ | Salman khan announces Eid 2020 film radhe your most wanted bhai poster - Hindi Filmibeat

सलमान खान का ईद 2020 का डबल धमाका - शानदार पोस्टर के साथ हुआ एलान

सलमान खान ने कुछ समय पहले फैन्स से वादा किया था कि भले ही उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह छोड़ दी हो लेकिन वो फैन्स से ईद 2020 पर मिलेंगे ज़रूर। अब सलमान खान ने सीधा पोस्टर के साथ अपना वादा पूरा किया है।

उनकी ईद 2020 फिल्म का नाम है राधे - योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe - Your Most wanted bhai)। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं प्रभुदेवा और फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सोहेल खान।

salman-khan-announces-eid-2020-film-radhe-your-most-wanted-bhai-poster

गौरतलब है कि सलमान खान के करियर ने दूसरी दिशा बदली थी 2008 में। और सलमान खान का करियर पलटने वाले इंसान थे प्रभुदेवा जिनकी फिल्म वांटेड के साथ सलमान खान ने धमाका किया था। इसके बाद सलमान खान ने पीछे मुड़ कर कभी नहीं देखा।

सलमान खान बैक टू बैक प्रभुदेवा के साथ ही धमाका करने वाले हैं। वो भी एक ही अवतार में। यानि कि दबंग 3 में जहां वो चुलबुल पांडे के अवतार में दिखाई देंगे वही चुलबुल ईद पर राधे बनकर आपका मोस्ट वांटेड भाई बनेगा।

दोनों ही फिल्मों में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। सलमान ने दबंग 3 का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए राधे का अनाउंसमेंट किया है।

अब देखना है कि उनका ईद 2020 का रिकॉर्ड कैसे टूटता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X