सलमान खान ने पूरी टीम के साथ की घोषणा- 2019 में रिलीज होगी दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग 3 अगले साल यानि की 2019 में रिलीज होगी। जी हां, खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दबंग की टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। इस तस्वीर में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, महेश मांजरेकर और संगीतकार साजिद वाजिद हैं। बता दें, दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा करने वाले हैं।
इस खान स्टार के साथ काम करना चाहते हैं अजय देवगन- तानाजी में FINAL
हाल ही में हुए बिग बॉस 12 के प्रेस कांफ्रेस में सलमान खान ने कहा कि वह भारत के बाद दबंग 3 की शूटिंग कर देंगे। फिल्म 2019 के अंत तक रिलीज हो सकती है। अफवाहों में है कि दबंग 3 क्रिसमस 2019 पर रिलीज हो सकती है। लेकिन शायद ही सलमान वह तारीख चुनें.. क्योंकि क्रिसमस को पहले ही आमिर खान ने अपनी फिल्म मुगल के लिए लॉक कर लिया है।

कोई शक नहीं दबंग 3 सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। वहीं, दबंग 3 की घोषणा के साथ ही यह फाइनल हो चुका है कि 2019 दिसंबर में अब सलमान की किक 2 रिलीज नहीं होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications