चुलबुल पांडे बनकर लौट रहे हैं सलमान खान- शुरु हो गई 'दबंग 3' की शूटिंग- पहली झलक
सलमान खान और अरबाज खान ने एक वीडियो के जरीए घोषणा की है कि दबंग 3 की शूटिंग इंदौर में शुरु की जा रही है। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं, जिनके साथ सलमान ने पहले वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग 3 इसी साल यानि की 2019 दिसंबर में रिलीज हो जाएगी।
हालांकि अभी फिल्म के स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने कहा था कि दबंग 3 दिसंबर में रिलीज हो सकती है। कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें, साल 2010 में आई फिल्म दबंग सुपरहिट रही थी। अभिनय काश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। खासकर सलमान खान का चुलबुल पांडे बेहद पॉपुलर रहा था। जिसके बाद इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। 2012 में आई दबंग 2 भी सुपरहिट रही थी। वहीं, अब दबंग 3 की तैयारी शुरु हो चुकी है।
View this post on Instagram@beingsalmankhan Back in our birthplace for #Dabangg3 shoot @arbaazkhanofficial
A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial) on


Click it and Unblock the Notifications











