सलमान खान ने ट्वीट किया दबंग 3 का 'Half Poster', रिलीज़ डेट का एलान
सलमान खान जल्दी ही भारत के प्रमोशन में व्यस्त होने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ, सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और अब सलमान खान ने फिल्म का आधा पोस्टर ट्वीट करते हुए रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। सलमान खान ने लिखा कि दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज़ हो रही है। गौरतलब है कि फिल्म रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र को कड़ी टक्कर देगी।
दबंग 3 का पहला शेड्यूल मध्य प्रदेश के नर्मदा घाट पर शूट किया गया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं प्रभुदेवा और फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक और हीरोइन होगी। वहीं फिल्म के विलेन होंगे साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप।

गौरतलब है कि दबंग हमेशा ही क्रिसमस पर रिलीज़ हुई है और फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। बात करें प्रभुदेवा की तो सलमान खान और प्रभुदेवा इससे पहले वांटेड में एक साथ आए थे और इस फिल्म ने सलमान खान के करियर की दिशा बदल दी थी। फिलहाल सलमान को वापस अपने करियर की दिशा बदलने की ज़रूरत है।
सलमान की पिछली कुछ फिल्में ट्यूबलाइट और रेस 3 दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई है। ऐसे में दबंग 3 से उनकी धमाकेदार वापसी की उम्मीद है। देखिए बॉलीवुड का पिछले कुछ सालों का क्रिसमस कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











