सलमान खान के 'दबंग 3' के रिलीज डेट की घोषणा- 4 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
प्रभुदेवा के निदेशन में बन रही फिल्म दबंग 3 की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर प्रभुदेवा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। खास बात है कि दबंग 3 ना सिर्फ हिंदी.. बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज की जा रही है।
फिल्म वांटेड के बाद प्रभुदेवा और सलमान खान एक बार फिर जुड़े हैं। कोई शक नहीं कि फैंस भी काफी उत्साहित हैं। दबंग फ्रैंचाइजी को लेकर यूं भी दर्शकों के बाद काफी क्रेज रहता है। टाईगर जिंदा है के बाद सलमान खान एक बार फिर क्रिसमस पर धमाका करने वाले हैं। जाहिर है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। दबंग 3 को अरबाज़ खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा।


Click it and Unblock the Notifications