पोस्टर के साथ सलमान खान ने एलान कर दी है TRAILER की तारीख, नोट कर लीजिए
सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। फिल्म सितंबर में रिलीज़ हो रही है और अब लवरात्रि के एक पोस्टर के साथ सलमान ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज़ डेट का एलान भी कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
फिल्म में आयुष शर्मा के साथ वरीना हुसैन डेब्यू कर रही हैं जिन्हें सलमान के बींग ह्यूमन के टैलेंट सेल से ढूंढा गया है। फिल्म पहले ही अपने नाम को लेकर कंट्रोवर्सी में आ चुकी है क्योंकि फिल्म का नाम नवरात्रि से मिलता जुलता है और लोगों का मानना है कि ये धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है।

वैसे तो शेक्सपियर ने कहा है कि नाम में क्या रखा है लेकिन हमारे बॉलीवुड में तो सब कुछ नेम का ही गेम है। नेम हिट तो फिल्म की आधी टेंशन वैसे ही दूर हो जाती है। लेकिन ये नाम कई बार हमारे स्टार्स को मुसीबत में डाल देते हैं। वैसे कई बार स्टार्स ने खुद भी अपनी फिल्मों के नाम बदले हैं।
लेकिन कई बार इन स्टार्स को फजीहत का सामना करना पड़ा और आनन फानन में फिल्म का नाम बदल दिया गया। क्या आप जानते हैं इन फिल्मों के पुराने नाम -


Click it and Unblock the Notifications