रेस 3 नहीं इस फिल्म को लेकर सलमान का बड़ा ऐलान, आज रिलीज होगा टीजर, होगा तगड़ा बवाल
सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर डाला है। ये ऐलान रेस 3 या उनकी आने वाली फिल्म भारत नहीं बल्कि उनके साले साहब आयुष शर्मा की फिल्म से जुड़ा है। उन्होंने आज सुबह ही ट्विटर पर आयुष शर्मा की फिल्म के टीजर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हम बात कर रहे हैं आयुष शर्मा और मॉडल वरीना हुसैन की आने वाली फिल्म लवरात्रि की। हाल ही में सलमान ने इस बताया कि इस फिल्म का टीजर कब रिलीज किया जाएगा।
[तीन सुपरस्टार का Comedy Dhamaka, रेस 3 से जबरदस्त कनेक्शन, कहनी में ट्विस्ट]
सलमान ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी है कि इस फिल्म का टीजर आज ही 3 बजे रिलीज किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान अपनी छोटी बहन के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में डेब्यू करवा रहे हैं। वे इस फिल्म का प्रोड्यूस कर रहे हैं और उन्होंने ही फिल्म के टीजर रिलीज से जुड़ी जानकारी दी है। फिल्म के टीजर में आपको सलमान खान की आवाज सुनने को मिलेगी। वहीं लवरात्रि अपने नाम को लेकर विवादों में भी आ चुकी है। माना जा रहा है कि इस टीजर रिलीज के बाद कुछ हिंदू संगठन इसे लेकर बवाल भी कर सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ सबसे दिलचस्प ये भी है कि लवरात्रि का टीज़र, रिलीज़ होने के बाद उसकी तुलना, सीधा, हाल ही में रिलीज़ हुए धड़क ट्रेलर से की जाएगी और ये सलमान के लिए कतई अच्छा नहीं होगा। वैसे लवरात्रि कपल आयुष - वरीना हों या फिर धड़क कपल इशान - जान्हवी, सबको इन जोड़ियों से टक्कर और तुलना दोनों के लिए तैयार होना पड़ेगा-


Click it and Unblock the Notifications