कभी ईद कभी दिवाली- सलमान खान ने कर दिया ईद 2021 का धमाकेदार ऐलान

सुपरस्टार सलमान खान ने अभी अभी अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि सलमान खान ने ट्वीट करते हुए बताया है कि साल 2021 की ईद में वो एक धमाकेदार फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' को लेकर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म फरहाद सामजी निर्देशित करेंगें और इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं। सलमान खान ने जैसे ही ये ट्वीट किया लोग धड़ाधड़ फिल्म को लेकर कमेंट कर रहे हैं और फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

अगर इस फिल्म के नाम पर जाएं तो निश्चित ही ये काफी ज्यादा चौकाने वाला है और समझ आ रहा है कि सलमान खान फिर से कुछ अलग ट्राई करने वाले हैं। हालांकि सलमान खान के फैंस उनके अक्सर किसी ना किसी एक्शन फिल्म की ही उम्मीद करते हैं।

kabhi eid kabhi diwali, salman khan, sajid nadiadwala, farhad samji, कभी ईद कभी दिवाली, सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला, फरहाद सामजी

कुछ सालों पर सलमान खान ने दिवाली पर प्रेम रतन धन पायो के साथ लोगों को सरप्राइज किया था और फिल्म काफी चली भी थी।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 ने भी धमाकेदार कमाई थी लेकिन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतरी है। सलमान खान ईद 2020 में फिल्म ऱाधे के साथ आने वाले हैं जिसको प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X