..................... सलमान खान का अन्न दान चैलेंज, गरीबों को राशन बांटने की अपील, ट्वीट वायरल Salman khan anna daan challenge urge to distribute ration to poors amid coronavirus - Hindi Filmibeat

सलमान खान का अन्न दान चैलेंज, गरीबों को राशन बांटने की अपील, ट्वीट वायरल

सलमान खान खुद लंबे समय से गरीबों की कोरोना के खिलाफ मदद कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने नया चैलेंज फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बाबा सिद्दकी और विधायक जीशान सिद्दकी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि कैसे ये सवा लाख लोगों की राशन बांट कर मदद कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान ने कहा कि आप भी अन्न दान चैलेंज से जुड़ें।

सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, बाबा और बाबा जीशान ने आन, बान और शान से सवा लाख परिवारों में राशन बांटा। अब इस चैलेंज में हर किसी को हिस्सा लेना चाहिए। ये चैलेंज है अन्न दान। इसके बाद दर्शकों ने सलमान खान की इस अपील की जमकर तारीफ की।

बता दें इससे पहले खुद सलमान खान गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद करते आ रहे हैं। हाल में ही सलमान खान ने 7000 मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए और अपने वादे को पूरा किया। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉर्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X