Oppss.. अब इस डाइरेक्टर से भी नाराज हो गए सलमान खान.. फिल्म का क्या होगा!
लगता है आजकल सलमान खान के नाराज होने का मौसम चल रहा है। तभी तो, कभी अनुष्का शर्मा, कभी ऋतिक से तो अब ताजा खबर आई है कि सलमान राजकुमार संतोषी से भी खफा हैं। जी हां, डाइरेक्टर राजकुमार संतोषी.. जिनके साथ सलमान खान एक फिल्म कर रहे हैं, जो 2017 में रिलीज होगी।

दरअसल, जिस तरह राजकुमार संतोषी की फिल्म शेप ले रही है, सलमान खान उससे खुश नहीं हैं। अफवाहों की मानें तो राजकुमार संतोषी ने अब तक फिल्म का ड्राफ्ट भी तैयार नहीं किया है। जबकि सलमान खान ने उन्हें फिल्म की कहानी पर काम शुरु कर देने की सलाह दी थी।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
राजकुमार संतोषी की इस फिल्म को अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करने वाले हैं। सलमान खान ने राजकुमार संतोषी को सलाह दी थी फिल्म की कहानी को ऐसा मोड़ा जाए, जो दर्शकों को प्रभावित कर दे। लेकिन निर्देशक ने कहानी पर फिलहाल कोई काम नहीं की है।
फिलहाल सलमान खान अपनी अगली फिल्म ट्यूबलाइट पर काम कर रहे हैं। कबीर खान की यह फिल्म अगस्त से फ्लोर पर होगी और ईद 2017 में रिलीज होगी। ट्यूबलाइट की शूटिंग के बाद सलमान राजकुमार संतोषी की फिल्म पर काम शुरू करने हैं.. लेकिन देखते हैं आगे आगे होता है क्या!


Click it and Unblock the Notifications

