.. जब सलमान खान ने फैंस को लगाई जोरदार डांट!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान को फैंस के प्रति इतने गुस्से में शायद ही किसी ने देखा हो, जैसा कि हाल ही में हुआ। दरअसल, सलमान खान हर उस फैंस से नाराज हैं, जो ट्विटर पर उनकी फेक एकाउंट बनाए हुए हैं। सलमान ने अपना गुस्सा ट्विटर पर ही जाहिर किया है।

सलमान ने सीधे सीधे कहा कि, फैंस जो मेरे नाम का नकली एकाउंट बनाकर ट्विटर पर दूसरे सेलिब्रिटीज को गालियां देते हैं और अपशब्द कहते हैं, मैं उन्हें किसी भी तरह सपोर्ट नहीं करता। और वे मेरे फैन भी नहीं है।
ऐसा अकसर देखा जाता है कि ट्विटर पर दो सितारों के फैंस में जंग भिड़ी रहती है। हाल ही में शाहरूख खान ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का पोस्टर रिलीज किया था। इस बात से सब खुश थे, लेकिन लगता है सलमान के कुछ फैंस को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कई गलत बातें भी लिख डालीं।
'शुद्धि' के बाद इस सीक्वल को भी सलमान ने किया रिजेक्ट!
सलमान ने अपने फैंस को गंभीरता के साथ वार्निंग दे दी है कि इस तरह रवैया वे कभी सहन नहीं करेगें। हम्ममम.. उम्मीद है सलमान फैंस इस निर्देश के बाद थोड़े संभल जाएं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














