..................... Salman Khan angry with AIB Roast team see why - Hindi Filmibeat

सलमान की बहन अर्पिता पर भी एआईबी ने किये भद्दे कमेंट्स!

सलमान खान के परिवार की तरफ नज़रें घुमाना यानि कि मुसीबत मोल लेना। कुछ ऐसी ही मुसीबत मोल ले ली है एआईबी रोस्ट के प्रतिभागियों ने जिन्होंने सलमान खान की बहन अर्पिता खान और अर्जुन कपूर के रिलेशन को लेकर शो के दौरान कुछ टिप्पणियां कीं जिन्हें लेकर सलमान बेहद नाराज हैं। हालांकि इस क्लिपिंग को यू ट्यूब में एडिट कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद सलमान खान के फैंस जिन्होंने ये शो देखा है वो लगातार एआईबी रोस्ड के खिलाफ कमेंट्स कर रहे हैं।

Salman Khan angry with AIB Roast team see why

सलमान खान के फैंस का कहना है कि सलमान की बहन के बारे में इस तरह से टिप्पणियां करना बहुत ही गलत है। यूं तो इस शो के दौरान महिलाओं की काफी बेइज्जती की गयी और ऐसी ऐसी गंदी गालियों का प्रयोग किया गया कि कोई भी शख्स अपने परिवार के साथ बैठकर इसे नहीं देख सकता। लेकिन वहीं दूसरी तरफ युवाओ के बीच ये शो काफी फेमस हो रहा है।

आपको बता दें कि अर्पिता खान और अर्जुन कपूर एक समय एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अर्पिता खान ने अर्जुन कपूर के वजन को कम करने के लिए उन्हें काफी प्रेरित किया था। हालांकि अर्पिता और अर्जुन का ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिका ना रह सका और हाल ही में अर्पिता की शादी भी हो गयी। लेकिन इसके बाद भी अर्पिता और अर्जुन के इस रिश्ते को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं।

फिल्हाल इस पूरे शो को ही यू ट्यूब से हटा दिया गया है लेकिन अभी भी कई ऑनलाइन साइट्स पर इस शो के लिंक मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X