और जब दबंग सलमान को गुस्सा आता है तो....
बीइंग ह्यूमन सलमान खान अपने गर्म मिजाज के लिए जाने जाते हैं। हमने कई बार उन्हें गुस्से में देखा है, लेकिन सलमान को ऐसे गुस्से में शायद ही किसी ने देखा होगा, जिसका सामना राजस्थान के लोगों को करना पड़ा। बहरहाल, इस बार दबंग खान ने कोई गलती नहीं की थी, बल्कि उनका गुस्सा लाजिमी था।
बात कुछ ऐसी थी कि सलमान जब फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग से निकले तो कुछ फैंस सलमान का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे। राजस्थान के झुंझुनू से वापस लौटते समय लगातार कुछ बाईकर्स सलमान की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। इतना ही नहीं, बल्कि कई बार वे सलमान की गाड़ी से टकराते-टकराते भी बचे।
इस पूरी घटना पर सलमान को काफी गुस्सा आ रहा था, लेकिन सलमान शांत थे। लेकिन इतने पर भी बाइकर्स ने नहीं मानी और सलमान की मर्सिडीज के साथ साथ चलने लगे। बाइकर्स सलमान की तस्वीर खींच रहे थे और वीडियो भी बनाने लगे। वहीं कथित तौर पर उन्होंने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। जिसके बाद सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
पूरे वाकये से सलमान को इतना गुस्सा आया कि वह मर्सिडीज रूकवाकर पर सड़क पर उतर गए। सलमान का यह रूप देख बाइकर्स वहां से तुरंत भाग खडे़ हुए।
सलमान के इस कदम पर उनके सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी बाहर निकल आए थे। इसके बाद वहां मौजूद गांववालों ने सलमान को समझाया और शांत किया। सलमान काफी देर तक आगबबूला थे, इसके बाद वे कार में बैठकर शूटिंग के लिए रवाना हुए।


Click it and Unblock the Notifications
