कौन कहता है झगड़े के बाद साथ नहीं दिखे सलमान-विवेक? मिलकर किया था ये काम, तस्वीर से हिला इंटरनेट
Salman Khan Vivek Oberoi Together: सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बाद जिस तरह से विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉंफ्रेंस की थी और इसके बाद से दोनों के बीच जो विवाद शुरु हुआ था वो आज भी खत्म नहीं हुआ है।

हालांकि कई बार विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से माफी मांगी और कोशिश की कि भाईजान सब खत्म कर दें लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसा कहा जाता है कि साल 2003 में हुए उस प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद दोनों एक साथ कभी नहीं आए लेकिन ये बात पूरी तरह से गलत है। दरअसल इसके बाद एक ऐस घटना हुई थी जिसमें सलमान और विवेक ने एक साथ एक काम किया था।
सुनील दत्त की अर्थी को दिया कंधा
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय तब एक साथ दिखे थे जब संजय दत्त के पिता और दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का निधन हुआ था। ये साल 2005 था और सभी फैंस काफी सदमें में थे। संजय दत्त के लिए ये बुरा वक्त था और लगातार कुछ ना कुछ बुरा हो रहा था।
सुनील दत्त के निधन के बाद जब उनकी अंतिम यात्रा जा रही थी तो उसमें संजय दत्त आगे कंधा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीच में विवेक ओबेरॉय हैं और सबसे पीछे सलमान खान हैं। ये तस्वीर अचानक से फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सलमान खान और विवेक ओबेरॉय एक ही काम करते हुए इसके बाद कभी नजर नहीं आए हैं।
सबकी राहें जुदा
विवेक ओबेरॉय ने जिसकी वजह से सलमान खान से दुश्मनी ली थी वो ऐश्वर्या राय भी उनका साथ छोड़ गईं और दोस्त भी कट गए। हालत ऐसी हुई की विवेक को इंडस्ट्री में काम तक देने वाला कोई नहीं था। बता दें कि सलमान खान आज भी सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्मों को लेकर लोगों को में क्रेज देखने को मिलता है। उनकी फ्लॉप फिल्में भी कमाल करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











