मराठी फिल्म के लिए एक साथ आए सलमान खान और उद्धव ठाकरे, शानदार ट्रेलर लॉन्च!
इस वक्त कई ऐसी इंडस्ट्रीज हैं जिनमें क्वालिटी कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उसी में से एक है मराठी सिनेमा। इस वक्त एक ऐसी खबर आ रही है जो कि सलमान खान और उद्धव ठाकरे के साथ साथ मराठी सिनेमा से जुड़ी हुई है। दरअसल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली मराठी फिल्म 'धर्मवीर' पर अब सबकी नजर है। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 मई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका भव्य आयोजन मुंबई के ताज लैंड एंड होटल में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
पता चला है कि इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट की सबसे खास बात यह है कि फिल्म का ट्रेलर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

जी हां, इस खबर के सामने आने के बाद इस लॉन्च को लेकर सभी निगाह रख रहे हैं। सलमान खान फैंस भी काफी ज्यादा उत्सुक हैं। मराठी सिनेमा ने बीते कई सालों में शानदार फिल्म 'सैराट' साल 2016 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका भी किया था।
नागराज मंजुले (फिल्म सैराट) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने करीब 90 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के बाद मराठी सिनेमा में और भी कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन वे 'सैराट' जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाईं।
अब महामारी के बाद मराठी सिनेमा में एक और बड़े स्तर की फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसके रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है। इस फिल्म का नाम है- धर्मवीर। देखना है फिल्म रिलीज होकर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications