Salman Khan और सूरज बड़जात्या ने लॉक की अपनी अगली फिल्म, दिवाली पर बॉक्स ऑफिस धमाका करने को तैयार!

salman-khan-and-sooraj-barjatya-next-film-to-come-on-diwali-2024-read-the-details-here

Salman Khan- Sooraj Barjatya: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ। किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 के बाद, अब सलमान खान की नई फिल्म की तैयारी भी शुरु हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म का जल्द ही ऐलान करने वाले हैं।

सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी फैंस की सबसे चहेती निर्देशक- एक्टर की जोड़ियों में शामिल है। लंबे समय से इनकी अगली फिल्म को लेकर चर्चा चल रही थी। बता दें, अब इस फिल्म पर काम शुरु हो चुका है और ये फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज हो सकती है।

सलमान और सूरज कुछ समय से इस फिल्म पर चर्चा कर रहे थे। पिंकविला के रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म इस साल नवंबर या दिसंबर में फ्लोर पर जा सकती है। फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' है और इसके साथ बड़जात्या एकल परिवारों की पृष्ठभूमि में प्यार का जश्न मनाना चाहते हैं।

फिल्म की कास्टिंग

फिल्म की कास्टिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कास्टिंग पर काम जारी है। अगले कुछ महीनों में सूरज फिल्म की एक्ट्रेस और बाकी कास्ट को लॉक करेंगे। फिल्म की कहानी एक शादी शुदा जोड़े के इर्द गिर्द घूमेगी।

सुपरहिट जोड़ी

सुपरहिट जोड़ी

बता दें, अपनी फिल्म ऊंचाई के प्रमोशन के दौरान सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म का जिक्र किया था।सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने इससे पहले "मैंने प्यार किया", "हम आपके हैं कौन", "हम साथ साथ हैं" और "प्रेम रतन धन पायो" जैसी फिल्में दी हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं। साथ ही दोनों की दोस्ती भी सालों से चली आ रही है।

ऊंचाई के लिए सलमान को किया था रिजेक्ट

ऊंचाई के लिए सलमान को किया था रिजेक्ट

सूरज बड़जात्या ने बताया था कि सलमान खान भी उनकी फिल्म ऊंचाई का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने सलमान को रिजेक्ट कर दिया क्योंकि फिल्म का विषय उनसे बिल्कुल मेल नहीं खाता था।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan sooraj barjatya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X