Salman Khan और Shahrukh Khan ने अपने 'पठान' यूनियन पर किया खुलासा, बताया कैसे 'करण- अर्जुन' आए साथ!

Salman Khan- Shahrukh Khan on Pathaan union: यशराज फिल्म्स की पठान अब एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। महज 12 दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई है। फिल्म को दर्शकों ने बेइंतहा प्यार दिया है। खासकर टाइगर और पठान.. यानि की सलमान खान और शाहरुख खान के साथ आने को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया।
अब शाहरुख और सलमान ने भी अपने पठान यूनियन पर बात की है और बताया कि वे स्क्रीन पर वापस आकर कितने रोमांचित थे, कैसे आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अपने यूनियन की कॉन्सेप्ट के साथ प्रभावित किया और सिद्धार्थ आनंद ने कितनी शानदार ढंग से निर्देशन किया।
सलमान खान कहते हैं, "शाहरुख और मुझे बड़े पर्दे पर एक साथ आने के लिए हमेशा एक विशेष फिल्म की जरूरत होती है और मुझे खुशी है कि पठान वह फिल्म है। जब हमने करण अर्जुन किया था, तो वह एक ब्लॉकबस्टर थी और अब, यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा पठान भी एक ब्लॉकबस्टर है। मुझे पता है कि दर्शक हमें स्क्रीन पर एक साथ देखना पसंद करते हैं और मुझे खुशी है कि उन्होंने हमें पठान में इतना प्यार दिया है। जब आदि (आदित्य चोपड़ा) ने मुझे सीक्वेंस सुनाया और हमें फिर से स्क्रीन पर एक साथ लाने के लिए अपनी विजन के बारे में बताया तो मैं उत्साहित हो गया।"

भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी जीत है
वह आगे कहते हैं, "आदि का इरादा हमारे फैंस और दर्शकों को वह देना था जो वो हमसे देखना चाहते थे। आदि ने सालों से शाहरुख और मुझे कितने करीब से जाना है, इसीलिए वो पर्दे पर हमारे व्यक्तित्व को दिखाने में कामयाब रहे। यही वजह है कि लोग हमें पर्दे पर पसंद कर रहे हैं। साथ ही जिस तरह से सिद्धार्थ ने सीक्वेंस को अंजाम दिया और हमें पेश किया वह शानदार था। पठान जो रिकॉर्ड हासिल कर रही है, उसके लिए मैं शाहरुख और यशराज के लिए खुश हूं। यह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी जीत है कि हम महामारी के बाद लोगों को सिनेमाघरों में वापस लाने में सक्षम हैं।"

फैंस का सवाल है
वहीं,शाहरुख कहते हैं, "सलमान और मैं हमेशा एक साथ काम करना चाहते थे लेकिन हम सही फिल्म, सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे.. क्योंकि हम दोनों जानते थे कि हमें पर्दे पर देखने के लिए फैंस के बीच उत्साह होगा। लेकिन साथ ही हम दर्शकों को उनकी अपेक्षाओं से कम नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे हमसे बहुत प्यार करते हैं। मतलब फैन्स का सवाल है, छोटी स्क्रिप्ट पर नहीं छोड़ सकते !!"

स्पाई यूनिवर्स
वह आगे कहते हैं, "इसलिए, जब आदि ने मुझे YRF के स्पाई यूनिवर्स, टाइगर और पठान के दो सुपर जासूसों को एक साथ लाने के विचार के बारे में बताया, और पूरा एक्शन सीक्वेंस समझाया.. तो मैं तुरंत तैयार हो गया.. मुझे खुशी है कि लोगों ने हमें पठान में एक साथ देखना पसंद किया है।"

सलमान का साथ मिस कर रहा था
शाहरुख आगे कहते हैं, "मुझे पता है कि पर्दे पर हमें इस तरह देखने के लिए फैंस ने लंबा इंतजार किया और मुझे खुशी है कि हमने एक ऐसी फिल्म दी है जिसका वे पूरा आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा सेट पर भाई (सलमान) के साथ बहुत मजा आता है। मैं स्क्रीन पर उनके साथ काम करना मिस कर रहा था.. और वह टाइगर स्कार्फ मैं एक मोमेंटो के रूप में रख रहा हूं !!"


Click it and Unblock the Notifications