एक साथ नजर आएंगे आमिर, सलमान और शाहरुख? लाल सिंह चड्ढा तोड़ेगी सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी भी फिल्म को सबसे बड़ा बनाना हो तो हर निर्देशक का सपना रहता है कि उनकी फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार हों। अगर आप से ये कहा जाए कि ये तीनों एक ही फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं तो आप किसी भी कीमत पर यकीन नहीं करेंगे। लेकिन अब ये सपना हकीकत में बदलने वाला है। खबर है कि सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान और सलमान खान नजर आने वाले हैं।
हालांकि इस बात को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन मेकर्स इसका ऐलान जल्दी ही कर सकते हैं। खबर थी कि आमिर खान के साथ कैमियो रोल के लिए शाहरुख खान ने हामी भर दी है लेकिन सलमान खान की तरफ से किसी तरह का जवाब नहीं आया है। जैसे ही भाईजान हां करते हैं फिल्ममेकर्स इसका धमाकेदार ऐलान करेंगे और उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देंगे।
रेड बिकिनी में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने ढाया कहर, दिशा पटानी ने ऐसे किया रिएक्ट


Click it and Unblock the Notifications