सलमान खान के साथ पहली बार नजर आएंगी सारा अली खान ? इस फिल्म में होगा बड़ा धमाका!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय दबंग और राधे को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और प्रमोशन में भी जुटे हैं। लेकिन इस समय उनकी अगली फिल्मों की लिस्ट में एक नाम शामिल हो गया जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। जी हां इस खबर के सामने आते ही ये काफी चर्चा में हैं। खबर है कि आनंद एल राय की फिल्म में सलमान खान और सारा अली खान की जोड़ी नजर आने वाली हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
इस न्यूज पोर्टल के सारा अली खान ने आनंद एल राय से मुलाकात करते इस फिल्म में उनको कास्ट करने के लिए कहा है। पहले भी वो सिंबा के लिए रोहित शेट्टी के पास गईं थीं।

उन्होंने उन फिल्ममेकर्स की लिस्ट बना रही हैं, जिनके साथ वे काम करना चाहती हैं। आनंद एल राय उनकी लिस्ट में टॉप पर हैं। आनंद फिलहाल सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की कोशिश में जुटे हैं और सारा भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।
सारा ने अभी तक कोई नई फिल्म साइन नहीं की है और अपने कैलेंडर को किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुला रखा है। फिलहाल सारा अली खान और सलमान खान की जोड़ी बनती है या नहीं ये तो समय ही बताएगा। आपको दिखाते हैं दोनो के आने वाले प्रोजेक्ट्स की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications