पापा सलीम खान के साथ शाहरुख खान से मिलने पहुंचे सलमान खान, मन्नत के बाहर गाड़ियां स्पॉट!

सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त किस मुश्किल में हैं ये तो सभी जानते हैं। उनका बेटा आर्यन खान अभी भी जेल में हैं और उसकी जमानत के लिए वो लगातार कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के जो उनके दोस्त और करीबी हैं वो लगातार मिल रहे हैं और परिवार को ताकत देने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय खबर आ रही है कि एक बार फिर से सलमान खान शाहरुख खान से मिलने मन्नत पहुंचे थे।

लेकिन इस बार वो अकेले नहीं गए बल्कि उनके पिता सलीम खान भी पहुंचे थे। बता दें कि मेगास्टार सलमान खान और सलीम खान की गाड़ी को बीते दिन मन्नत जाते हुए स्पॉट किया है,

salman khan, salim khan, shahrukh khan, सलमान खान, सलीम खान, शाहरुख खान

और ये वीडियो जोकि Voompla ने साझा किया है वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि घर के बाहर या जाते हुए किसी तरह की तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत

14 दिन की न्यायिक हिरासत

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि वो ड्रग्स ले रहा था और क्रूज पार्टी के दौरान उसके पास से ड्रग्स बरामद हुई है। इसके बाद कोर्ट ने आर्यन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

जमानत याचिका पर भी बात होगी

जमानत याचिका पर भी बात होगी

हालांकि आज फिर से इस केस को लेकर सुनवाई होगी और जमानत याचिका पर भी बात होगी। देखना ये है कि आर्यन खान को लेकर फिर से कोर्ट क्या फैसला करती है। लोगों का मानना है कि जमानत याचिका और सुनवाई को लेकर ही सलीम खान और सलमान खान मन्नत पहुंचे थे क्योंकि वो सभी इसी कोशिश में हैँ।

सबकुछ त्याग दिया है

सबकुछ त्याग दिया है

शाहरुख खान ने इस दौरान खाना पीना और सोना सबकुछ त्याग दिया है और आर्यन को लेकर ही दुख में रहते हैं। बीते दिन गौरी खान एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो गाड़ी में बैठकर रोती हुईं नजर आ रहीं थीँ।

कई स्टार्स ने पोस्ट किया है

कई स्टार्स ने पोस्ट किया है

पता चला था कि वो जेल आर्यन से मिलने पहुंचीं थीं लेकिन उनको आर्यन से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। शाहरुख खान के समर्थन में इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने पोस्ट किया है जिसमें से एक ऋतिक रोशन भी हैं।

जमानत कब ?

जमानत कब ?

उन्होने पोस्ट करते हुए आर्यन को मजबूती से इसका सामना करने के लिए कहा था। हालांकि अब सभी की निगाह आज की सुनवाई पर है जो कि फैसला करेगी आर्यन को जमानत मिलेगी या फिर वो अभी जेल में ही रहने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X