सलमान खान के साथ शाहरुख खान से मिलने पहुंचे साजिद नाडियाडवाला? अब सामने आई सच्चाई!

सुपरस्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इस वक्त जेल में है और लगातार उनकी मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि इस मौके पर लगातार सितारे उनको सपोर्ट कर रहे हैं और बहुत सारी ऐसी बातें सामने आ रहीं हैं जो चौकाने वाली हैं। लेकिन इस वक्त खबर है कि हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान और उनके करीबी दोस्त साजिद नाडियाडवाला भी शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत पहुंचे थे। हालांकि ये सभी जानते हैं कि साजिद नाडियाडवाला और शाहरुख खान दोस्त नहीं हैं।

उनका कार शाहरुख खान के घर में स्पॉट की गई है। तो अब बता दें साजिद नाडियाडवाला इस दौरान सलमान खान के साथ मन्नत नहीं पहुंचे थे बल्कि वो कार उनकी है।

salman khan, sajid nadiadwala, shahrukh khan, सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला, शाहरुख खान

बता दें कि साजिद नाडियाडवाला ने कुछ समय पहले अपनी कार सलमान खान के करीबी पीपी उर्फ ​​प्रशांत को बेच दी थी। जबकि यह खबर मीडिया में नहीं है, कार के सभी कागजात अब पीपी के नाम से पंजीकृत हैं और यह पीपी था जो सलमान के साथ शाहरुख के घर गया था।

सलमान खान कुछ दिनों पहले ही शाहरुख खान के घर पर सलीम खान के साथ पहुंचे थे। सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो अच्छे वक्त में शायद अपने दोस्तों के पास ना जाएं लेकिन बुरे वक्त में वो जरुर घर पर होते हैं।

आर्यन खान ड्रग्स केस में जेल में हैं और लगातार उनकी जमानत याचिका को ठुकराया जा रहा है। आरोप है कि आर्यन खान रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स ले रहे थे और उनके लिंक ड्रग पैडलर्स के साथ हैँ। हालांकि शाहरुख खान लगातार जमानत की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X