'एपी ढिल्लन: फस्ट ऑफ ए काइंड' की स्क्रीनिंग में सितारों से सजी महफिल, सलमान खान और रणवीर सिंह ने लुटी महफिल

AP Dhillon: फैंस के दिलों पर अपने गानों से राज करने वाले पंजाबी- कनाडियन सिंगर-रैपर एपी ढिल्लन ने मुंबई में देर रात अपनी आने वाली वेब सीरीज 'एपी ढिल्लन: फस्ट ऑफ ए काइंड' की स्क्रीनिंग रखी। इस खास स्क्रीनिंग में सितारों की महफिल सजी थी, टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड तक के कई सारी सितारें इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। खास बात यह है कि इस स्क्रीनिंग में पंजाबी सितारे भी शामिल थे। लेकिन पूरी पार्टी की जान सलमान खान और रणवीर सिंह थे, दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
एपी ढिल्लन पर बनी डॉक्यूमेंट्री-
एपी ढिल्लन: फस्ट ऑफ ए काइंड, प्रसिद्ध इंडो-कनाडाई गायक-रैपर एपी ढिल्लों के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री, जल्द ही अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। रिपोर्टों के अनुसार, आगामी श्रृंखला प्रसिद्ध गायक की यात्रा पर केंद्रित है, जो मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं।
इस डॉक्यमेंट्री की शानदार स्क्रीनिंग कार्यक्रम मुंबई में आयोजित में रखी गई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुज, पंजाबी और टेलीविजन जगत के कई सारे सितारें पहुंचे। सोशल मीडिया पर इन सितारों से सजी महफिल के कई सारे वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं।
सलमान खान और रणवीर सिंह बने पार्टी की जान-
अमेज़ॅन प्राइम की आगामी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। दोनों ने एपी ढिल्लन के साथ कई सारे पोज मीडिया के सामने दिए और मस्ती मजाक के माहौल में सलमान खान काफी खुश दिखाई दिए। हमेशा की तरह रणवीर सिंह ने भी पार्टी में बहुत मजा किया।
इस ग्लैमरस कार्यक्रम में मनोरंजन उद्योग के कई अन्य लोकप्रिय सेलेब्स भी शामिल हुए, जिनमें सीता रामम अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, एपी ढिल्लों की गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री बनिता संधू, एमसी स्टेन, अवनीत कौर साहित कई सारे पंजाबी सिंगर भी शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस खास स्क्रीनिंग की वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











