कैटरीना कैफ की शादी में स्पेशल गेस्ट सलमान खान-रणबीर कपूर, Leak तस्वीर से खुला राज, क्या है सच्चाई !

साल 2021 के अंत में विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे से शादी कर ली। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने बॅालीवुड से दूरी बनाते हुए अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की। राजस्थान के 700 साल पुराने किले में कैटरीना कैफ और विकी कौशल के गेस्ट लिस्ट में 120 से अधिक मेहमान के होने की जानकारी सामने आयी थी।

एयरपोर्ट की तस्वीरों से पता चला था कि बॅालीवुड के कई बिग स्टार्स ऐसे थे, जो कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में नहीं पहुंचे थे। मुमकिन है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की रिसेप्शन पर बॅालीवुड के कई बड़े स्टार जैसे सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान जैसे स्टार्स दिखाई दे सकते हैं।

Katrina kaif, vicky kaushal,

लेकिन इससे पहले इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है जहां पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ के मेहंदी के दिन सलमान खान और रणबीर कपूर भी तस्वीर में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। विकी कौशल और रणबीर की दोस्ती संजू फिल्म के दौरान से रही है। सलमान खान और विकी कौशल के रिश्ते में भी कोई खटास नहीं है। लेकिन कैटरीना कैफ के निजी जिंदगी में कई बार रणबीर कपूर और सलमान खान का नाम जुड़ा रहा है।

विकी और कैटरीना की शादी में सलमान

विकी और कैटरीना की शादी में सलमान

राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में विकी कौशल और कैटरीना कैफ की आलीशान शादी की एक तस्वीर में विकी और कैटरीना दोनों ही नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वही तस्वीर है जो विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में ध्यान से देखने पर आपको यह नजर आएगा कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल को ध्यान से एकटक नजर से सलमान खान और रणबीर कपूर देख रहे हैं।

सलमान- रणबीर पहुंचे विकी और कैटरीना की शादी में

सलमान- रणबीर पहुंचे विकी और कैटरीना की शादी में

इंटरनेट पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में पहुंचे सलमान खान और रणबीर कपूर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद आप यह जरूर सोच रहे होंगे कि क्या सच में रणबीर कपूर और सलमान खान इस शादी में पहुंचे थे, तो जी नहीं। यह तस्वीर किसी सोशल मीडिया यूजर द्वारा बनाई गई है। इस तस्वीर को अनसीनफ्रेंडके इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जो कि फेक तस्वीर है। इस तस्वीर में विकी और कैटरीना असली हैं बाकी सब नकली हैं।

कैटरीना कैफ का नाम रणबीर और सलमान के साथ

कैटरीना कैफ का नाम रणबीर और सलमान के साथ

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ के निजी जिंदगी में सलमान खान और रणबीर कपूर से कई बार नाम जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विकी कौशल को डेट करने से पहले कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर रिलेशनशिप में थे। लेकिन रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप काफी पहले हो चुका है। रणबीर कपूर के साथ अफेयर होने से पहले कैटरीना कैफ ने अपने करियर के शुरुआत में सलमान खान को भी डेट किया है।

करण जौहर के कारण हुई विकी और कैटरीना की मुलाकात

करण जौहर के कारण हुई विकी और कैटरीना की मुलाकात

हालांकि मीडिया में कई बार यह रिपोर्ट में सामने आया कि कैटरीना कैफ सलमान खान की शादी हो सकती है। लेकिन आखिरकार कैटरीना कैफ ने विकी कौशल से शादी की। कैटरीना और विकी कौशल की मुलाकात की वजह करण जौहर की पार्टी को माना जाता है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब करण ने विकी को यह बताया कि कैटरीना ने बोला है कि आपके साथ उनकी जोड़ी अच्छी दिखेगी तो यह सुनने के बाद विकी कौशल हैरान होकर सोफे पर गिर पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X