शाहरुख को छोड़ प्रियंका ने सलमान से बढ़ाईं नज़दीकियां

प्रिंयका चोपड़ा हमेशा से बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के कैम्प में रही हैं लेकिन पिछले साल प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच नजदीकी काफी बढ़ी। उसके बाद सलमान खान के परिवार मेंम्बर्स के साथ भी प्रियंका चोपड़ा काफी करीबी होती दिखीं। पिछले ही साल प्रिंयका चोपड़ा सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित उनके बंगले के बाहर दिखीं जिसके बाद काफी दिनों तक सलमान खान और प्रियंका की ये नजदीकी सुर्खियों में रही। लोगों ने तो यहां तक कहा कि सलमान खान की सफलता के बाद अब प्रिंयका चोपड़ा उनसे डायरेक्टरों को खुद को रिकमेंड करने के लिेए कह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के साथ भी कई बार देखा गया। करन जौहर की पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा को देखा गया।

अर्पिता ने प्रिंयका चोपड़ा के साथ करन की पार्टी में बहुत अच्छा वक्त बिताया और दूसरे दिन ट्विटर पर अपनी और प्रियंका की तस्वीर ट्वीट की और लिखा लोग बिना किसी मतलब के भी दोस्त हो सकते हैं। मजेदार बात ये है कि कुछ साल पहले दोनों एक्टर एक दूसरे से मिलने से भी कतराते थे। ऐसा कहा गया कि प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान के भाई सोहेल खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में काम करने से मना कर दिया था। साथ ही नमस्ते लंदन के लिए भी प्रिंयका चोपड़ा पहली पसंद थी लेकिन अफवाहों के मुताबिक सलमान खान ने फिल्मेकर को कहा कि वो प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को अपनी फिल्म में साइन करें। इसके बाद ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच काफी गलतफहमियों ने जन्म ले लिया था।

लेकिन अब प्रिंयका और सलमान खान के बीच की गलतफहमियां काफी हद तक दूर हो गयी हैं और दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ काम करने में भी अब काफी बेहतर महसूस करते हैं। हाल ही में दुबई में हुए एक इवेंट के दौरान सलमान खान और प्रिंयका चोपड़ा ने एक साथ परफॉर्मेंस दी और ये ी कहा कि सलमान खान उनके फेवरेट एक्टर हैं। हालांकि सलमान ने खुद ही प्रिंयका से कहा था कि वो ऐसा कहें। देखिये प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान की कुछ रेयर पिक्स।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X